
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। आज ही आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होगा। वहीं, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन झारखंड के दौरे पर रहेंगे। शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड का दौरा करेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा है। वे इस दौरान खूंटी जिले के उलिहातु गांव में बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जाएंगे, जहां वे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बिरसा मुंडा के वंशजों से परस्पर बातचीत करेंगे। उपराष्ट्रपति इसके बाद रांची में आईआईएम रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11:30 बजे गौतम बुद्ध नगर में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी के लिए बड़ा कदम बताया। यह हवाई अड्डा देश की सबसे अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है। इसके पहले चरण में 1,300 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला टर्मिनल और रनवे शामिल है। इस हवाईअड्डे निर्माण चार चरणों में पूरा होना है। चारों चरणों की पूरे हो जाने के बाद यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ होते ही उत्तर प्रदेश पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का इकलौता राज्य बन जाएगा। इस हवाई अड्डे के बनने से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर दबाव कम होगा। यह हवाई अड्डा आईजीआई से लगभग 72 किमी, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद से लगभग 40 किमी, ग्रेटर नोएडा से 28 किमी, गुरुग्राम से 65 किमी और आगरा से 130 किमी की दूरी पर है।भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शनिवार को लेह के दौरे पर रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार अपने दौरे के दौरान वे बेस कैंप से भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई कार्यरत मुख्य न्यायाधीश लेह का दौरा करेंगे और बेस कैंप पर सेना के जवानों के साथ संवाद करेंगे। अपने दौरे के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत लेह और कारगिल में नव-निर्मित जिला न्यायालय भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। इसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में न्यायिक अवसंरचना को मजबूत बनाना हैइलाहाबाद उच्च न्यायालय में मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में सुनवाई होगी




