Uncategorized

पूर्व प्रधान ने अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

✍️आर.एस. तिवारी

पूर्व प्रधान ने अंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

मोहनलालगंज। क्षेत्र के भदेसुवा गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में 14 अप्रैल 2026 को बड़े हर्षोल्लास के साथ अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल यादव ने सुबह करीब 09:30 बजे संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होने डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज-सुधारक थे। वे दलित बौद्ध आंदोलन के प्रेरणास्रोत थे और उन्होंने अछूतों (दलितों) के प्रति होने वाले सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था।
पूर्व प्रधान कन्हैयालाल यादव ने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का भी समर्थन किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक और भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।
इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कन्हैयालाल यादव के साथ,शादाब अख्तर, रमेश पाल, राम नरेश लोधी, बहादुर मौर्या, रमेश रावत, देशराज,गुड्डू कुमार वर्मा, इंजी० छोटू सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!