टॉप न्यूज़दुनियादेशबॉलीवुड

आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- मुलाकातों की यादें हमेशा संजोकर रखूंगा, शाह ने कही ये बात

आशा भोसले के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- मुलाकातों की यादें हमेशा संजोकर रखूंगा, शाह ने कही ये बात

हिंदी सिनेमा को गमगीन कर सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब वो हमारे बीच नहीं रहीं। पीएम मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। साथ ही कहा कि उनसे हुई मुलाकातों की यादें हमेशा संजोकर रखूंगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने आशा भोसले के साथ अपनी पुरानी मुलाकात की कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा उनके साथ हुई मुलाकातों की यादें हमेशा संजोकर रखेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आशा की असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं।हिंदी सिनेमा को गमगीन कर सुरों की मल्लिका और दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब वो हमारे बीच नहीं रहीं। दिग्गज गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनको 11 अप्रैल को चेस्ट इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। सिंगर के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। हर कोई सिंगर के निधन की खबर से ‘स्तब्ध’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख जताया है।पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘भारत की सबसे आइकॉनिक और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों तक चली उनकी असाधारण संगीत यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी दिल को छू लेने वाली धुनें हों या उनकी जोशीली रचनाएं, उनकी आवाज हमेशा बेमिसाल रही।आशा भोसले को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ‘उनके साथ हुई मेरी मुलाकातों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।’केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘आज हर भारतीय और विशेषकर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!