Uncategorized

मीनापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज…….

✍️रामेंद्र प्रताप सिंह

मीनापुर गांव में दो पक्षों में मारपीट, दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज…….

मोहनलालगंज। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार की देर रात एक पक्ष के राम सनेही पुत्र मैकू लाल ने आरोप लगाया कि गांव के ही रामरतन व उनके पुत्र मोहित ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उनकी पत्नी भी घायल हो गई।वहीं दूसरे पक्ष के मोहित पुत्र रामरतन का आरोप है कि राम सनेही, उनकी पत्नी आशा, पुत्र ललित व पुत्री खुशी ने उन्हें और उनके पिता पर हमला कर दिया। आरोप है कि उनके सिर पर वार किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं, साथ ही उनके पिता भी घायल हुए।घटना के बाद दोनों पक्षों के घायलों का इलाज कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना मोहनलालगंज पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!