जगन्नाथ भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य ब्रह्म भोज मे हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
✍️रामेंद्र प्रताप सिंह
जगन्नाथ भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य ब्रह्म भोज मे हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

मोहनलालगंज। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी गांव में समाजसेवी हरिशंकर दीक्षित के आवास पर आयोजित ब्रह्म भोज एवं भगवान जगन्नाथ के विशाल भंडारे में आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति और सेवा भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे कार्यक्रम की भव्यता और अनुशासित व्यवस्था ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया वही पूरा परिवार उपस्थित रहा
कार्यक्रम के दौरान वेद मंत्रों की गूंज से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। आश्रम से पधारे बटुकों द्वारा किए गए स्वस्ति वाचन एवं सस्वर वेद पाठ ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे श्रद्धालुओं ने आत्मिक शांति और दिव्यता का अनुभव किया।आयोजन को सफल बनाने में परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। हरिशंकर दीक्षित के बड़े पुत्र मोहित दीक्षित ने बताया कि बाबा जगन्नाथ की कृपा से हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं छोटे पुत्र एवं पत्रकार रोहित दीक्षित ने कहा कि बाबा के दरबार में प्रसाद ग्रहण करना हर किसी के लिए सौभाग्य की बात है और यह आयोजन सेवा व समर्पण की भावना से प्रेरित है।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार नागेश्वर द्विवेदी, मोहनलालगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडेय (सत्यम), अंकुर द्विवेदी, , वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश द्विवेदी, विजय जायसवाल एवं नवनीत तिवारी, योगेंद्र तिवारी, जय शुक्ला, दिलीप कुमार मिश्रा, ललित दीक्षित ,रामेंद्र सिंह ,मदन मोहन मिश्रा ,भूतपूर्व प्रधान राजेश जायसवाल ,अंकित तिवारी, शीलू सिंह ,प्रदीप सिंह, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।आयोजन के दौरान आगंतुकों के लिए सुव्यवस्थित प्रसाद वितरण की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। देर शाम तक चले इस भंडारे में ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।


