Uncategorized
प्राथमिक विद्यालय शिवलर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों ने निकाली रैली –
✍️शिवकुमार मिश्रा
प्राथमिक विद्यालय शिवलर में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों ने निकाली रैली –
लखनऊ। विकास खंड गोसाईं गंज के अंतर्गत ग्राम सभा शिवलर के बच्चों ने ” स्कूल चलो अभियान ” की रैली समस्त ग्राम सभा में निकाली जो प्राथमिक विद्यालय से पंचायत भवन होते हुए सम्पूर्ण ग्राम सभा में निकाल कर हर एक परिवार को संदेश दिया गया कि बच्चों के लिए शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है जिससे समाज में आने वाली पीढ़ी शिक्षित और देश के सर्वीगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगी उपरोक्त रैली में प्राथमिक विद्यालय के सभी बच्चे एवं प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य राम कृष्ण व सहायक अध्यापिका शीला वर्मा, सहायक अध्यापक अवध राम ,सहायक अध्यापक अमित प्रकाश निगम उपस्थित रहे।



