टॉप न्यूज़दुनियादेश

प्रियंका चतुर्वेदी ने सिर्फ 3 लाइन में बता दिया

अमेरिका-इजरायल-ईरान सीजफायर का सच, पाकिस्तान की इज्जत उतारी

लेबनान पर इजरायल के भीषण हमले के बाद पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच हो रहे समझौते पर संकट के बादल छा गए हैं। इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के भड़काऊ भाषण पर नेतन्याहू ने इस्लामाबाद को जमकर फटकार लगाई है। इन सब घटनाक्रमों पर प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान को अमेरिकी का कठपुतली करार दिया है।पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान-अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद इजरायल ने लेबनान पर भीषण बमबारी की। वहीं दोनों पक्षों के बीच ‘दलाल’ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजरायल और यहूदियों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भड़क उठे और पाकिस्तान को सीधी चेतावनी दे दी।वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की जमकर थू-थू हो रही है। अब इस मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद व शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक बार फिर पाकिस्तान की इज्जत उतारी है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमेरिका-इजरायल-ईरान सीजफायर का सच बताया है।उन्होंने पाकिस्तान के मध्यस्थता वाले इस सीजफायर की पूरी टाइमलाइन बताई और पाकिस्तान के खोखले दावों का सच भी खोला। प्रियंका चतुर्वेदी ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को अमेरिकी कठपुतली बताया।प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि ईरानी मीडिया का दावा है कि जब तक लेबनान में युद्ध विराम नहीं होता, तब तक इस्लामाबाद में कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कैसे लेबनान हमले के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इजरायल को घातक कैंसर की तरह देश बताया। उन्होंने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और इजरायल के दावों को बताते हुए कहा, दोनों देशों का कहना है कि लेबनान उस अस्थायी युद्धविराम समझौते का हिस्सा नहीं है, जिसकी घोषणा पाकिस्तान के पीएम ने अमेरिका के व्हाइट हाउस के इशारे पर की थी।पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘इजरायल बुरा है और इंसानियत के लिए श्राप है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजरायल बेगुनाह नागरिकों को मार रहा है, पहले गाजा, फिर ईरान और अब लेबनान, खून-खराबा लगातार जारी है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!