टॉप न्यूज़दुनियादेश

पूरा प्रदेश बेमौसम बारिश की चपेट में, गेहूं के खेतों में भरा पानी

पूरा प्रदेश बेमौसम बारिश की चपेट में, गेहूं के खेतों में भरा पानी

पूरा यूपी बेमौसम बारिश की चपेट में है। सीएम योगी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को राहत देने की बात कही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलों में असमय बारिश, ओलावृष्टि और कुछ जगहों पर आग लगने से रबी फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित किसानों और बटाईदारों को तुरंत राहत और क्षतिपूर्ति दी जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।मुख्यमंत्री ने बुधवार को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि खराब मौसम के कारण किसानों का चिंतित होना स्वाभाविक है और राज्य सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर प्रभावित किसान के नुकसान का सही और निष्पक्ष आकलन समय पर किया जाए और रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाए, जिससे मुआवजा देने में देरी न हो।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर राजस्व, कृषि और अन्य संबंधित विभाग मिलकर तेजी से सर्वे करें। साथ ही बीमा कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर फसल बीमा के दावों का जल्द निस्तारण कराया जाए। अधिकारियों को किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें बीमा योजनाओं का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया कि राज्य आपदा राहत कोष से जिलों को तुरंत पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को पारदर्शी और त्वरित तरीके से सहायता मिले। जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर भी लगाए जाएं और मंडी समितियों के माध्यम से किसानों को हर संभव सहयोग दिया जाए।अग्निकांड की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं जनहानि या पशुहानि होती है तो 24 घंटे के भीतर राहत राशि दी जाए और पात्र लोगों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ मिले। जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त या पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्राथमिकता पर घर उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।प्रदेश में जारी बेमौसम वर्षा, तड़ित झंझावत और ओलावृष्टि के दौर से बृहस्पतिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!