गोसाईंगंज पुलिस कोतवाली परिसर में एस.एच.ओ.डी.के.सिंह के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना –
✍️सुशील कुमार विश्वकर्मा
लखनऊ। गोसाईं गंज पुलिस कोतवाली परिसर में लगभग 2 घंटे 30 मिनट तक धरने पर बैठे लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद एवं हमारी मांगें पूरी करो नारों के साथ हंगामा करते रहे कोतवाली एस.एच.ओ.डी.के.सिंह के आने के बाद उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया धरने पर बैठे लोगों को न्याय दिलाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष गोसाईं गंज निखिल मिश्रा , भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता श्याम मूर्ति गुप्ता , अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के सक्रिय कार्यकर्ता अमोद कुमार रावत एवं समस्त मीडिया कर्मी मौजूद थे सभी के अथक प्रयास के बाद जब एफआईआर दर्ज कर शिकायत कर्ता को एफआईआर कापी दी गई तब जाकर धरना समाप्त हुआ मृतक अभय राज अवस्थी उम्र 17 वर्ष के पिता राम गोपाल अवस्थी का कहना है कि उनका बेटा अभय राज अवस्थी 17 वर्ष सुशांत गोल्फ सिटी थाना खुर्दही बाजार माडल मऊ में कपड़े की दुकान थी वह 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार को वापस घर नहीं लौटा वह दुकान बंद करके शिवलर निवासी अपने साथी हर्ष द्विवेदी पुत्र पिंकेश के साथ मोहनलाल गंज मार्ग स्थित यूको बैंक तक गया उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा शिकायत कर्ता के अनुसार उन्होंने पुत्र की गुमशुदगी से सम्बंधित प्रार्थना पत्र भी दिया शिकायत कर्ता ने हर्ष द्विवेदी से भी पूंछताछ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली शिकायत कर्ता के अनुसार उसे 1 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को बेटे की मृत्यु हो जाने की खबर मिली कि मृतक अभय राज अवस्थी का अनूप गंज रेलवे स्टेशन के पास मिला था इसलिए उसे जी. आर.पी . पुलिस ले गई थी क्योंकि घटना स्थल पर मृतक के परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था शिकायत कर्ता राम गोपाल अवस्थी के अनुसार उनके पुत्र को उसकी दुकान पर जाकर सूर्य नगर मानक नगर निवासी अभिषेक मिश्रा पुत्र रमा शंकर मिश्रा और उनके साथी हर्ष द्विवेदी और अन्नू शुक्ला निवासी खुर्द ही बाजार की ओर से पिछले कई दिनों से जान से मार डालने की धमकियां दी जा रही थी।


