दिल्ली NCRदुनियादेश

‘असमिया लोगों ने इस बार बंपर वोटिंग की’, सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कैसे बढ़ा मतदान प्रतिशत

'असमिया लोगों ने इस बार बंपर वोटिंग की', सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया कैसे बढ़ा मतदान प्रतिशत

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने अमर उजाला के साथ बातचीत में असम में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर बात की और इसे लोकतंत्र के लिए अच्छी खबर बताया। साथ ही उन्होंने गौरव गोगोई, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना भी साधा। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अमर उजाला के साथ इंटरव्यू में राज्य के चुनाव और मतदान समेत कई अहम मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि इस बार असम में मतदान प्रतिशत काफी अधिक रहा है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है। सीएम ने ये भी कहा कि सुबह तक इसमें एक-दो प्रतिशत का ओर इजाफा हो सकता है। असम विधानसभा चुनाव में 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।
सीएम सरमा ने कहा, ‘इस बार हमारे असमिया लोगों ने खूब वोट किया। पहले बांग्लादेश से आए हुए हमारे मुस्लिम मतदाता ज्यादा वोट करते थे। लेकिन इस बार असम के मूल निवासियों ने 90-92 प्रतिशत तक वोट दिया। इसी से फर्क पड़ा और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है।’ सीएम सरमा ने गौरव गोगोई पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गौरव गोगई की पत्नी एक विदेशी है, उनके दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं और दोनों ने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया है। सीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि गौरव गोगई के घर में अकेले गौरव की शायद हिंदू हैं और भारतीय हैं। गौरव गोगोई की पत्नी भारत की नागरिक है ही नहीं, तो वे कैसे मतदान करेगीकांग्रेस नेता पवन खेड़ा से संबंधित सवाल पर सीएम सरमा ने दो टूक अंदाज में पवन खेड़ा को चेतावनी दी। सरमा ने कहा कि खेड़ा ने फर्जी कागजात बनाकर उनकी पत्नी पर आरोप लगाए और पवन खेड़ा अपने जीवन का लंबा समय असम में ही बिताने वाले हैं। असम में यूसीसी लागू करने के सवाल पर सरमा ने कहा कि हम अपने एजेंडे पर लगातार काम कर रहे हैं, अगर नई सरकार आती हैं तो उनका अलग एजेंडा होगा। हमारा एजेंडा ऐसे ही होगा, जो अभी कर रहे हैं, वो ही आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी असम में भाजपा और एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और उन्होंने 90 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर असम सीएम ने कहा कि खरगे ने अपने बयान में लोगों को हिंसा के लिए भड़काया और उनके जैसे नेता के लिए ये शोभा नहीं देता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!