टॉप न्यूज़यूपीराजनीति

Ram Navami पर CM योगी का Big Decision, यूपी में अब 26 और 27 मार्च को रहेगा अवकाश

Ram Navami पर CM योगी का Big Decision, यूपी में अब 26 और 27 मार्च को रहेगा अवकाश

रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश में इस बार आस्था और श्रद्धा का माहौल और खास होने जा रहा है। जनभावना का सम्मान करते हुए Yogi Adityanath की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 26 मार्च के पहले से घोषित अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी अतिरिक्त छुट्टी घोषित कर दी गई है। यानी प्रदेश में लगातार दो दिन का अवकाश रहेगा, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और दर्शन में सुविधा मिलेगी।

रामनवमी… भगवान श्रीराम के जन्म का पर्व… और इस दिन Ayodhya समेत पूरे प्रदेश में लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने 27 मार्च को भी अवकाश घोषित किया है।

सरकार का कहना है कि यह फैसला श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और मंदिरों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस निर्णय के जरिए साफ किया है कि सरकार धार्मिक आस्थाओं के सम्मान और लोगों की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

लगातार दो दिन की छुट्टी से जहां एक ओर श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, वहीं प्रशासन को भी भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का अतिरिक्त समय मिलेगा। खासतौर पर अयोध्या में इस दौरान विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
इधर, रामनवमी के मौके पर भक्ति और समर्पण की एक अनूठी झलक Shri Krishna Janmabhoomi से देखने को मिली। यहां से भगवान श्रीराम के लिए विशेष प्रसाद अयोध्या भेजा गया।

संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार, 11 मन यानी करीब 440 किलो धनिया की पंजीरी, सवा मन यानी लगभग 50 किलो लड्डू, साथ ही वस्त्र और फल एक सजे-धजे वाहन के जरिए अयोध्या रवाना किए गए। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह प्रसाद रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra की ओर से भगवान को अर्पित किया जाएगा।

26 मार्च को मनाई जाने वाली रामनवमी को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह चरम पर है। मंदिरों को सजाया जा रहा है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

ऐसे में योगी सरकार का यह फैसला ना सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए राहत भरा है, बल्कि यह प्रदेश में धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम भी माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!