टॉप न्यूज़देशयूपी

नोएडा में 29 मार्च को 2027 का शंखनाद करेंगे अखिलेश यादव,

पश्चिमांचल की 140 सीटों पर सपा का शक्ति प्रदर्शन

सपा 29 मार्च को दादरी मिहिर भोज मैदान में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी। 32 जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिमांचल की 140 विधानसभा सीटों पर दिखाई जाएगी ताकत।उत्तर प्रदेश में नोएडा एयरपोर्ट के 28 मार्च को लोकार्पण के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव 29 मार्च को गौतमबुद्ध नगर के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज मैदान में बड़ी रैली करेंगे। इस रैली के जरिए सपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 32 जिलों में फैली 140 विधानसभा सीटों पर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की तैयारी में जुटी है।दादरी रैली में प्रदेश के 32 जिलों और 140 विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने दावा किया कि यह रैली 2027 के चुनाव की शंखनाद रैली होगी। रैली की तैयारियों में पार्टी के बड़े पदाधिकारी, बूथवार कमिटी और स्थानीय कार्यकर्ता पूरी तरह जुटे हैं।समाजवादी पार्टी का कहना है कि वर्तमान शासन से उत्तर प्रदेश के हर वर्ग में असंतोष है। पार्टी पदाधिकारी लोगों को जोड़ने के लिए सरकार की कथित नाकामियों को रैली में उजागर करेंगे। सपा का आरोप है कि सरकार सिर्फ विध्वंसात्मक कार्यों में लगी है, चाहे बुलडोजर से मकान गिराना हो या समाज में भाईचारे को तोड़ना। पार्टी का दावा है कि हिंदू-मुस्लिम और जातिगत आधार पर लोगों को बांटकर समाज में दरार डाली जा रही हैसपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि टिकट वितरण प्रक्रिया की तैयारी छह महीने पहले से ही शुरू कर दी गई है। बूथ कमिटी का गठन और प्रशिक्षण कार्य लगातार जारी है। इस बार टिकट के लिए आवेदन नहीं मांगे जाएंगे, बल्कि समय पर घोषणा की जाएगी। वहीं, भीतरघात करने वाले नेताओं की रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व तक पहुंच चुकी है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।दादरी रैली को लेकर बुधवार को खेरली हाफीजपुर गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी और वीर सिंह यादव भी मौजूद रहे। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि मिहिर भोज डिग्री कॉलेज के मैदान में होने वाली रैली इतिहास रचेगी। इस रैली के जरिए पूरे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चलेगी और 2027 में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!