टॉप न्यूज़देशयूपी

एआई-आधारित निवेश मित्र 3.0 का शुभांरभ, CM योगी ने किया लॉन्च

एआई-आधारित निवेश मित्र 3.0 का शुभांरभ, CM योगी ने किया लॉन्च

उत्तर प्रदेश में निवेश और उद्योग को नई रफ्तार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ के लोकभवन में एआई-आधारित उन्नत सिंगल विंडो पोर्टल “निवेश मित्र 3.0” का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश मित्र 3.0 प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने, उद्योग लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाने और उत्तर प्रदेश को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति देगा। यह पोर्टल निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम के दौरान मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल समेत विभिन्न क्षेत्रों की 85 कंपनियों को लेटर्स ऑफ कम्फर्ट, एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट, भूमि आवंटन पत्र और 2,781.12 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई। इससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025 और डीबीएफओटी (पीपीपी) मॉडल पर आधारित प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना का भी शुभारंभ किया गया। इस योजना के तहत निवेशक बिना देरी के तुरंतउत्पादन शुरू कर सकेंगे।

इन्वेस्ट यूपी द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल और स्किल कनेक्ट सेल के लिए दो कंपनियों और द कन्वर्जेंस फाउंडेशन के साथ एमओयू भी साइन किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कुल मिलाकर, निवेश मित्र 3.0 और नई औद्योगिक योजनाओं के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार निवेशकों को आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!