Uncategorized

मोहनलालगंज पुलिस पर भड़के करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष, लगाया साजिश का आरोप!

✍️आर.एस.तिवारी

 

 

लखनऊ।  श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने मोहनलालगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।मामला हाल ही में हुए एक सर्राफा व्यापारी से मारपीट का है, जिसमें पुलिस ने विशेष त्रिवेदी उर्फ राज नामक युवक को जेल भेजा है।दुर्गेश सिंह दीपू का दावा है कि जिस घटना में राज को फंसाया गया है, वह उस समय वहां मौजूद भी नहीं था।उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक मामूली विवाद को लूट में तब्दील कर दिया है। दीपू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मोहनलालगंज पुलिस अपने कारनामों से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल करने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत:

करणी सेना के अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि वे इस ‘षड्यंत्र’ के खिलाफ जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करेंगे।उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच किसी अन्य थाने से कराई जाए ताकि निर्दोष को न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!