
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा की सदस्यता लेंगे। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होगी। दो दशक तक बिहार की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा की सदस्यता लेंगे। पटना एयरपोर्ट पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 10 अप्रैल को दोपहर सवा 12 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सांसद के रूप में शपथ सदन में होगी। खास बात यह है कि 10 अप्रैल को बिहार से केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही शपथ लेंगे। इनके अलावा बिहार से निर्वाचित हुए नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार खरमास बाद शपथ लेंगे। चर्चा है कि 16 अप्रैल को यह चारों नेता शपथ लेंगेभारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8 से 10 अप्रैल 2026 तक वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। विक्रम मिस्री ने अपने तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे के दौरान कई उच्चस्तरीय बैठकें की। दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा और जरूरी तकनीक के मामले में बातचीत बढ़ाई है। इसके साथ ही व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचने वाली पहल पर भी चर्चा की गई
अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को इस्लामाबाद में वार्ता होगी। इसमें युद्ध विराम को आगे बढ़ाने या संघर्ष को पूरी तरह रुकवाने पर चर्चा होनी है। ईरान और अमेरिका के बीच बीते एक महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध कुछ दिन के लिए टल गया है। दोनों देशों के बीच हुए इस युद्ध विराम में पाकिस्तान, तुर्किये और मिस्र ने भी भूमिका निभाई है। अब आगे के समझौते के लिए ईरान और अमेरिका इस्लामाबाद में मिलेंगे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र आज जारी कर सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में इसे जारी करेंगे। भाजपा के इस संकल्प पत्र में कई बड़े वादे शामिल किए जा सकते हैं। पार्टी महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक मदद देने की योजना का भी एलान कर सकती है। इसके अलावा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र के लिए विशेष पैकेज की भी घोषणा की जा सकती है।मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष ने शाही ईदगाह मस्जिद ढांचा हटाकर भूमि का कब्जा देने और वहां मंदिर बहाल करने के लिए 18 वाद दाखिल किए हैं।




