टॉप न्यूज़देशबिहारराजनीति

नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा,

नीतीश कुमार और नितिन नवीन ने दिया इस्तीफा,

बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) पद से और नितिन नवीन ने एमएलए पद से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार में नए सीएम का निर्वाचन किया जाएगा।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी एमएलए पद से रिजाइन किया। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद, वे अब दिल्ली की राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। नीतीश कुमार के इस कदम के साथ ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होगी। उनके इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चारों सदनों के सदस्य रहने का गौरव हासिल करने वाले नीतीश कुमार का ये निर्णय राज्य की सत्ता संरचना में बड़े बदलाव का संकेत है।नीतीश कुमार की सियासी सफर 1985 में हरनौत विधानसभा सीट से शुरू हुआ था। इसके बाद 1989 में वे नौवीं लोकसभा के सदस्य चुने गए। 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य नीतीश कुमार रहे हैं। अब पहली बार राज्यसभा सदस्य के रूप में वे अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।इस्तीफे से ठीक पहले रविवार शाम को पटना मुख्यमंत्री आवास पर सरगर्मी तेज रही। जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी जैसे सीनियर नेताओं की मौजूदगी दिखी। साथ ही सीएम आवास में भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।वहीं, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा, ‘मैंने सुबह मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की है। उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है, अब उसकी प्रक्रिया हो रही है। सीट खाली घोषित की जाएगी। उनके जाने से बिहार दुखी है। आज बिहार की गिनती विकसित राज्यों में हो रही है। इस्तीफा स्वीकार हो गया है।’वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन ने भी विधानसभा की सदस्यता त्याग दिया। 2006 से लगातार बांकीपुर सीट (पटना) का प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण अब वे राज्य की राजनीति से केंद्र की ओर रुख किया। अब बांकीपुर सीट पर अब उपचुनाव कराया जाएगा। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार समेत राज्यसभा के लिए निर्वाचित सभी प्रतिनिधि 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!