Check Also
Close
लखनऊ/गोसाईगंज। श्री माता चतुर्भुजी जी का भण्डारा हर अमावस्या की तरह बड़ी धूम-धाम के साथ सम्पन्न हुआ सर्व प्रथम श्री गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद माता जी की पूजा अर्चना के उपरान्त छप्पन भोग का प्रसाद अर्पण कर कन्या भोज कराया गया उसके उपरान्त भण्डारे का कार्यक्रम शुरू किया गया उपरोक्त भण्डारा सभी के सहयोग से हर अमावस्या को किया जाता है सहयोग कर्ता भाजपा पार्षद अरविंद कुमार गुप्ता,राजा गुप्ता, नीरज गुप्ता, प्रभु गुप्ता, हर्षित गुप्ता, अमित गुप्ता, विक्की मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, सचिन गुप्ता, सहित समस्त भक्तों के अद्वितीय सहयोग से सम्पन्न हुआ उपरोक्त भण्डारे में क्षेत्र के आस पास के जो भी भक्त आये थे उन्हें भण्डारे का प्रसाद दिया गया भक्तों ने प्रसाद खाकर माता चतुर्भुजी जी का जयकारा लगाते हुए अपने -अपने घरों को वापस चले गए ।