Uncategorized

प्रियंका गांधी का चुनावी हमला! सोनबरसा रैली में कहा — “पैसे ले लो, मगर NDA को मत चुनो”

बिहार में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसी हुई है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में यानि की 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए प्रचार 4 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। इस चुनावी महासंग्राम में विपक्षी महागठबंधन की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मोर्चा संभाल लिया है। प्रियंका गांधी का ‘₹10 हज़ार’ वाले वादे पर सीधा हमला कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनबरसा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए NDA सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यह हमला चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 10 हज़ार रुपये की राशि देने के कथित वादे को लेकर किया। प्रियंका गांधी ने महिलाओं से सीधे और विवादित अपील करते हुए कहा, “आप 10 हज़ार रुपये ले लीजिये, लेकिन NDA को वोट नहीं दीजिये।” इसके अलावा प्रियंका गांधी आज लखीसराय और रोसेरा में भी महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। अखिलेश यादव भी उतरे मैदान में महागठबंधन के प्रचार को धार देने के लिए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी बिहार के रण में एंट्री की है। अखिलेश यादव आज पूर्वी चंपारण, सीवान और कैमूर में तीन रैलियां कर महागठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। महागठबंधन के ये दो बड़े नेता चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले मतदाताओं को साधने और NDA पर हमले तेज़ करने में लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!