Uncategorized
बिहार में गरजे पीएम मोदी: बोले— कांग्रेस-RJD की मिलीभगत, बिहारियों को गाली देने वालों को बनाया स्टार प्रचारक

छपरा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर बिहारियों का अपमान करने वालों को प्रचार में बुला रही है, ताकि राजद को नुकसान पहुंचाया जा सके. पीएम ने इसे विपक्ष की “बड़ी साजिश” करार दिया.
बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से 6 दिन पहले पीएम मोदी छपरा पहुंचे. जहां उन्होंने बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र और नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी पूर्वांचल से सांसद हूं. बनारसी बोलत-बोलत हमरा के भोजपुरी में भी कौनो दिक्कत ना होला. काफी कुछ अब समझ में आ गइल बा. इसलिए मैं जब भोजपुरी का सम्मान देश दुनिया में देखता हूं तो गर्व होता है.



