Uncategorized
Chirag Paswan का हमला — ‘पिता ने 2005 में पार्टी की कुर्बानी दी, लेकिन महागठबंधन आज भी मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक मानता है’

बिहार में महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुस्लिम समुदाय में नाराज़गी बढ़ी है. इसी बीच चिराग पासवान ने राजद पर मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझने का आरोप लगाया.बिहार की सियासत में महागठबंधन द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम फेस के तौर पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की घोषणा के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है. इस फैसले के बाद मुस्लिम समुदाय के बीच असंतोष बढ़ता दिख रहा है. कई मुस्लिम संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने 18 फीसदी आबादी वाले समुदाय को सत्ता में हिस्सेदारी न देने पर सवाल उठाए हैं.



