Uncategorized
बिहार चुनावी संग्राम: ‘नचनिया’ बयान पर भड़के खेसारी लाल, सम्राट चौधरी की पार्टी को लेकर डिप्टी सीएम को दिया करारा जवाब

बिहार चुनाव को लेकर सियासत में वार-पलटवार का सिलसिला तेज हो गया है. ऐसे में खेसारी लाल यादव ने सम्राट चौधरी को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, सम्राट चौधरी पहले अपने घर में झांककर देखें और बताएं कि उनकी पार्टी ने चार ‘नचनिया’ को टिकट क्यों दिया.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है. ऐसे में अब भोजपुरी सुपरस्टार और राजद के प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को करारा जवाब दे दिया है. दरअसल, सम्राट चौधरी ने खेसारी लाल यादव को तंज कसते हुए ‘नाचने वाला’ बताया, जिसके बाद अब खेसारी लाल यादव ने उन्हीं पर सवाल खड़ा कर दिया है.


