राजनीति
बिहार में आज गरजेंगे बीजेपी के दिग्गज! मोदी समस्तीपुर-बेगूसराय में, शाह बक्सर-सीवान में, नड्डा करेंगे चुनावी आगाज़

बिहार में भाजपा ने चुनावी शंखनाद कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में रैलियां करेंगे. मोदी कर्पूरी ठाकुर की धरती समस्तीपुर से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि शाह बक्सर और सीवान में जनसभाएं करेंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार का दिन बीजेपी के लिए बेहद अहम होने जा रहा है. जब पार्टी के तीनों शीर्ष चेहरे- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक साथ बिहार की धरती से चुनावी बिगुल फूंकेंगे.




