Uncategorized

उत्तर प्रदेश में डीजीपी राजीव कृष्ण की सख्ती: 11 पुलिसकर्मी निलंबित, लापरवाही पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने विभिन्न जिलों में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर रिश्वत लिये जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बुधवार को 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीजीपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सख्त और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिये। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी विभिन्न जिलों में वाहन चालकों से कथित तौर पर रिश्वत लेते दिखाई दे रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद चित्रकूट, बांदा और कौशांबी जिलों के 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के एक बयान के अनुसार निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक निरीक्षक, एक महिला उपनिरीक्षक, चार दारोगा और पांच कांस्टेबल शामिल हैं। डीजीपी राजीव कृष्णा ने इस कार्रवाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में तुरंत जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि पुलिस विभाग की छवि पर कोई आंच न आए।

पुलिस मुख्यालय ने बयान जारी कर जनता से सहयोग की अपील की है, जिससे पारदर्शिता बढ़ाई जा सके और भ्रष्टाचार की रोकथाम सुनिश्चित हो। विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आने के बाद तत्काल और सख्त कार्रवाई करना जनता के विश्वास को मजबूत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!