तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करने पर ईट से वार कर युवती का फोड़ा सिर,मुकदमा दर्ज
✍️आर.एस.तिवारी

मोहनलालगंज। कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी निवासी महिला उर्मिला ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसके मोहल्ले में रहने वाले राजेश प्रतिदिन सुबह व रात में तेज आवाज में डीजे बजाते है जिसके चलते बच्चो को पढाई में परेशानी होती है.पूर्व में कई बार तेज आवाज में डीजे बजाने से राजेश को मना किया तो डीजे की आवाज तेज कर देते है ओर गाली-गालौज भी करते है,बीते सोमवार की रात पड़ोसी राजेश तेज आवाज में फिर से डीजे बजा रहे थे बेटी प्रिया ने मना किया तो नाराज पड़ोसी राजेश ने अपने पिता प्यारेलाल व पत्नी रेनू व पुत्री हिना के साथ मिलकर मेरी बेटी प्रिया की पिटाई के बाद ईट से वार कर सिर फोड़ दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये सभी मौके से भाग निकलें।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।


