Uncategorized

तेजस्वी ने सीट बंटवारे से पहले भरा पर्चा, लालू-राबड़ी संग दिखा सियासी शक्ति प्रदर्शन

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब तस्वीर साफ नहीं हुआ है। बिहार चुनाव में कौन सा दल कितनी सीटों पर लड़ेगा? यह भी तय नहीं हुआ है। लेकिन, महागठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने खुद को राघोपुर का उम्मीदवार घोषित कर अपना नामांकन भर दिया।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए हाई-प्रोफाइल सीट राघोपुर से नामांकन दाखिल कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष बुधवार दोपहर हाजीपुर विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। उनके साथ एक दर्जन से अधिक गाड़ियों का काफिला था। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनके पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, बहन मीसा भारती, वरिष्ठ नेता संजय यादव सहित कई अन्य राजद नेता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!