राजनीति
HAM ने घोषित किए उम्मीदवार, इमामगंज से दीपा मांझी को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट आने के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया. मांझी ने अपने 6 उम्मीदवारों में से दो भूमिहार जाति से आने वाले नेताओं को टिकट दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी. पार्टी की तरफ से जारी किए गए लिस्ट में बताया गया है कि इमामगंज सीट से मांझी की बहू दीपा मांझी चुनाव लड़ेंगी. वहीं, मांझी ने अपनी समधन ज्योति देवी को एक बार फिर से टिकट दिया है.



