राजनीति
भाजपा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष का टिकट किया रद्द, सात बार के विधायक को नहीं मिला मौका

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपने कई विधायकों का टिकट काट दिया है. इनमें विधानसभा अध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री तक का नाम शामिल है. हालांकि पार्टी ने पहली लिस्ट में जरूर 9 महिला नेताओं को उम्मीदवार बनाया है.
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है. जिन विधायकों का टिकट कटा है उसमें सबसे चौंकाने वाला नाम बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव का हैं. यादव बिहार बीजेपी के सबसे सीनियर नेताओं में से एक हैं और वह पटना साहिब सीट से 7 बार विधायक रह चुके हैं.




