Uncategorized
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, कोच गंभीर के बर्थडे पर मिली शानदार जीत

भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर दो टेस्ट मैच की सीरीज अपने नाम कर ली है. दिल्ली में मिली इस जीत के साथ टीम ने कोच गौतम गंभीर को बर्थडे गिफ्ट दिया है. टीम इंडिया ने सीरीज को 2-0 से जीतकर अपने नाम किया.
आज (14 अक्टूबर) को टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपना बर्थडे मना रहे हैं. इसी बीच भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का भी रिजल्ट आ गया है. भारत ने 7 विकेट से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. भारत की इस जीत के साथ कोच गंभीर को एक शानदार बर्थडे गिफ्ट मिल गया है. मैच के आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 58 रन की जरुरत थी. क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे केएल राहुल (KL Rahul) और साई सुदर्शन (Sai Sudarshan), लेकिन साई 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) भी सस्ते में आउट हो गए. इसके बाद भी एक छोर पर केएल राहुल टीके रहे और अपनी फिफ्टी के साथ टीम को जीत तक ले गए. विंडीज के खिलाफ इस जीत से अच्छा कोई दूसरा गिफ्ट शायद नहीं होगा कोच गौतम गंभीर को जन्मदिन पर देने के लिए.




