मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में फिर लापरवाही का शिकार मासूम! दुर्गा पंडाल में करंट से दो बच्चों की दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश में जबलपुर के एक दुर्गा पंडाल में करंट प्रवाहित हो गया। इसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। बुधवार शाम को यह घटना बरगी हिल्स के तिलवारा थाना क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए। दोनों बच्चे बरगी हिल्स के पास रहते थे। वे अन्य बच्चों के साथ दुर्गा पंडाल में खेल रहे थे। लोहे के पाइप में करंट प्रवाहित होने के कारण वे बह गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। वहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा।
जबलपुर में दुर्गा पंडाल के निकट करंट लगने से दो बच्चों की मौत
उन्होंने कहा कि तिलवारा थाना क्षेत्र के बरगी हिल्स में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान आयुष झारिया (08) और वेद श्रीवास (10) के रूप में हुई है। राज्य के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को पीटीआई-वीडियो से कहा कि उन्होंने इसकी जांच के आदेश दिए हैं और इसके लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा, जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) अनुराग सिंह ने पीटीआई- को बताया कि करंट एक खंभे के माध्यम से फैल गया, जिसके संपर्क में बच्चे आ गये और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आयोजकों ने पंडाल के लिए उचित बिजली कनेक्शन लिया था, लेकिन बाहरी सजावट के लिए ऐसा नहीं किया था। शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) आशीष जैन ने कहा कि बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंत्री राकेश सिंह ने जिलाधिकारी से बातचीत कर दोनों पीड़ितों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।
मृतक बच्चों के नाम
आयुष झारिया, उम्र 8 वर्ष
वेद श्रीवास्तव, उम्र 10 वर्ष
खेलते-खेलते बच्चों ने लोहे का पाइप पकड़ लिया। दरअसल, तिलवारा रोड पर बरगी हिल्स के पास, पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी) कॉलोनी के पास सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति का पंडाल लगा हुआ है। समिति के सदस्यों के साथ बच्चे भी लाइट लगाने में जुटे थे।इस दौरान, वहीं रहने वाले आयुष झारिया और वेद श्रीवास्तव खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चों ने लोहे का पाइप पकड़ लिया। इस पाइप में करंट था। इससे बच्चों की चीख निकल गई। वे गिर पड़े और बेहोश हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!