मानवता और संस्कार का संगम: कुँवर भानु प्रकाश तिवारी के जन्मदिवस पर सेवा आश्रम में केक काटकर बच्चों संग मनाया गया विशेष दिवस
✍️आर.एस.तिवारी
मोहनलालगंज: विजयम कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं समाजसेवी अंकित तिवारी ने अपने सुपुत्र कुँवर भानु प्रकाश तिवारी के तृतीय जन्मदिवस को एक विशेष और प्रेरणास्पद रूप में मनाकर समाज के सामने एक मिसाल पेश की।
इस अवसर पर तिवारी परिवार ने हरीखेड़ा उत्तर गाँव स्थित ऐम फॉर सेवा आश्रम में जाकर वहाँ रह रहे जरूरतमंद बच्चों के साथ केक काटा और फल वितरण कर सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।इस सेवा भाव पूर्ण आयोजन में तिवारी परिवार के मुखिया सत्य प्रकाश तिवारी (रज्जन तिवारी),वरिष्ठ समाजसेवी आशीष तिवारी एवं पूरा तिवारी परिवार ससम्मान उपस्थित रहा।
अंकित तिवारी ने इस अवसर पर कहा:“बच्चों की मुस्कान में ही सच्चा आशीर्वाद और जीवन की पूर्णता छिपी होती है। अपने बेटे के जन्मदिन को इन बच्चों के साथ मनाकर जो आत्मिक संतोष मिला, वो किसी भव्य आयोजन से कहीं अधिक मूल्यवान है।”
फल वितरण के साथ-साथ बच्चों को स्नेह, आत्मीयता और संस्कारों का उपहार भी दिया गया — जो आज के समाज में अत्यंत आवश्यक है।
यह आयोजन सिर्फ जन्मदिन नहीं, एक संदेश था:“खुशियाँ बाँटने से बढ़ती हैं — और सेवा से ही संस्कार बनते हैं।”इस सुंदर पहल के लिए अंकित तिवारी एवं तिवारी परिवार को क्षेत्रीय समाजसेवियों एवं अभिभावकों ने हृदय से सराहा और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की प्रेरणा लेने की बात कही।


