लखनऊ/गोसाईंगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत शिवलर में दिनांक – 4 सितंबर 2025 दिन – गुरुवार को कंधई सैनी पुत्र गोलू सैनी 18 वर्ष की समय लगभग 2 बजकर 30 मिनट पर महुरा ग्राम सभा को जाने वाली छोटी नहर में डूब जाने से मौत हो गई जैसे ही घर के परिजनों को घटना की जानकारी मिली वे तुरंत गोलू सैनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोसाईं गंज लेकर गए जहां डाक्टरों ने गोलू सैनी 18 वर्ष को मृत घोषित कर दिया जांच कार्यवाई के बाद शव का पंचनामा करके शव को उसके घर के परिजनों को सौंप दिया गया उपरोक्त घटना से सारे गांव में शोक की लहर दौड़ गई रात्रि हो जाने के कारण गोलू सैनी का अंतिम संस्कार 5 सितंबर 2025 दिन – शुक्रवार को समय लगभग 10 बजे किया गया ईश्वर मृतक के परिवार को दुःख की घड़ी में अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे एवं मृतक गोलू सैनी को अपने श्री चरणों में स्थान दे यही हमारी ईश्वर से प्रार्थना है।



