यूपी

भगवान कृष्ण की पावन नगरी में ‘पाप का धंधा’, मथुरा के गेस्टहाउसों पर छापेमारी

धार्मिक नगरी मथुरा में अश्लीलता का नंगा नाच रचा जा रहा था। भगवान कृष्ण की पावन नगरी में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। अब पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मथुरा में पुलिस ने शहर के दो गेस्टहाउस में कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और कई महिलाओं को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये छापे बृहस्पतिवार शाम को कोतवाली और हाईवे थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस उपाधीक्षक आशना चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों ऐसे ही दो अतिथि गृहों से अवैध एवं अनैतिक कार्यों में लिप्त 15 युवतियों को मुक्त कराया गया था।उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस उन गेस्टहाउस की पहचान करने का प्रयास कर रही है जहां त्वरित लाभ के लिए अवैध और अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।’’ चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सोंख रोड स्थित एक गेस्टहाउस में छापेमारी के दौरान पांच महिलाएं और एक ग्राहक मौजूद थे।गेस्टहाउस संचालक दीपक खंडेलवाल को भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार हाईवे थाना क्षेत्र में एक होटल से छह युवतियों को बचाया गया लेकिन छापे के दौरान होटल मालिक और ग्राहक भाग निकले, मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पुलिस सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!