Uncategorized

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भव्य राम डोल एवं विभिन्न प्रकार की झांकियों का आयोजन किया गया –

✍️सुशील कुमार विश्वकर्मा

 

गोसाईगंज नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत सत भईया धर्म शाला से भगवान श्री कृष्ण जी की पालकी के साथ – साथ भव्य राम डोल श्री राम जानकी मंदिर जो की सदर पुर करोरा पूर्व में स्थित है वहां पर पूजा पाठ करके भगवान श्री कृष्ण जी की पालकी एवं भगवान की सुंदर झांकियों व ऊंट, घोड़े डी जे डांस व ढोल नगाड़ों के साथ में बड़ी धूमधाम के साथ भव्य राम डोल बीच बाजार से होते हुए जगह – जगह पर स्थित मंदिरों पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई एवं जय कन्हैया लाल की हांथी घोड़ा पालकी के जयकारों से माहौल गूंज उठा उपरोक्त कार्यक्रम में शासन एवं पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा हर बार की तरह इस बार भक्तों की संख्या हजारों की तादाद में देखने को मिली बाजार के अन्दर अबकी बार जगह – जगह पर पानी शर्बत व प्रसाद का वितरण एवं तरह – तरह के भण्डारों का आयोजन किया गया था लोग प्रसाद लेकर राधे कृष्ण एवं राधे राधे का जयकारा लगाते हुए प्रसाद ग्रहण कर अपने – अपने घरों को सकुशल लौट गए रात्रि में आर्केस्ट्रा , नौटंकी प्रोग्राम एवं आल्हा – बिरहा , भजन , कीर्तन मंडल आदि रंगारंग अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित थी उपरोक्त भगवान की पालकी बीच बाजार से होते हुए बस स्टॉप पुलिस चौकी से वापस आकर बाकी मंदिरों का भ्रमण करके सत भईया धर्म शाला पर वापस सकुशल आ गई राधे राधे जय श्री कृष्णा उपरोक्त कार्यक्रम समस्त नगर वासियों के सहयोग से संपन्न हुआ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!