बॉलीवुड

ऋतिक की ‘वॉर 2’ को दर्शकों ने बताया- ब्लॉकबस्टर; जूनियर एनटीआर के एंट्री सीन का उड़ा मजाक

साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज होते ही दर्शक फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। अब लोगों की फिल्म को देखने के बाद प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी ‘वॉर 2’।ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मच अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह बना हुआ था, अब रिलीज के बाद फैंस फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए पहुंच गए। फिल्म देखने के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। कुछ दर्शक जहां फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ को ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच एक्शन काफी पसंद आ रहा है।
ऋतिक-जूनियर एनटीआर की परफॉर्मेंस को बताया पावरहाउस
एक यूजर ने ऋतिक और जूनियर एनटीआर की परफॉर्मेंस को पॉवरहाउस परफॉर्मेंस बताया है। साथ ही इन दोनों को फिल्म की आत्मा करार दिया है। इसके अलावा यूजर ने कियारा, अनिल कपूर और आशुतोष राणा के काम की भी तारीफ की है।
स्पाई यूनिवर्स की सबसे स्टाइलिश फिल्म
एक अन्य यूजर ने ‘वॉर 2’ को स्पाई यूनिवर्स की सबसे स्टाइलिश फिल्म करार दिया है। फिल्म को साढ़े चार स्टार देते हुए यूजर ने कहा कि ‘वॉर 2’ में वो सब है जो एक स्पाई फिल्म में होना चाहिए।
लोगों को पसंद आया एक्शन
फिल्म देखकर लौटे लोगों को सबसे ज्यादा ऋतिक और जूनियर एनटीआर के एक्शन सीन पसंद आ रहे हैं। लोग दोनों के फाइट सीक्वेंस के तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों के फाइट सीन को अब तक का बेस्ट बताया है।
सेकेंड हाफ अच्छा, लेकिन कहानी प्रेडेक्टिबल
एक यूजर ने फिल्म के सेकेंड हाफ की तारीफ की है और अच्छी बैक स्टोरी बताई है। हालांकि, यूजर ने कहानी को प्रेडेक्टिबल और इमोशन लेस बताया है। जबकि ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अभिनय की तारीफ की गई है।
मिस न करें पोस्ट क्रेडिट
एक यूजर ने फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बताया है और फिल्म के अंतिम 25 मिनट को जबरदस्त करार दिया है। फिल्म को साढ़े चार स्टार देते हुए, पोस्ट क्रेडिट को मिस न करने की सलाह भी दी गई है।
जूनियर एनटीआर का एंट्री सीन हुआ ट्रोल
एक ओर जहां ‘वॉर 2’ के एक्शन की तारीफ की जा रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ दर्शकों को फिल्म में जूनियर एनटीआर का एंट्री सीन पसंद नहीं आया है। जूनियर एनटीआर के एक सीन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वो बादलों में से गुजरते हुए प्लेन पर हवा में लटके हुए हैं। दर्शक इस सीन का मजाक उड़ा रहे हैं और इसे नेशनल लेवल का ट्रोल मैटेरियल बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!