यूपी

शहर को मिलेंगे आधुनिक वेंडिंग जोन, नगर आयुक्त के निर्देश

लखनऊ। शहर में ठेला-फेरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और वेंडरों को सुरक्षित व सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम लखनऊ बड़े पैमाने पर वेंडिंग जोन विकसित कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने विभिन्न जोनों में प्रस्तावित वेंडिंग जोन स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, वेंडिंग जोन प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विनीत कुमार सिंह, जोन 1 के जोनल अधिकारी ओ.पी. सिंह, जोन 4 के जोनल अधिकारी संजय यादव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत डालीबाग जागरण चौराहे के पास चिन्हित स्थल से हुई। इसके बाद बटलर पैलेस कॉलोनी स्थित राज्य संपत्ति विभाग के वीवीआईपी गेस्ट हाउस ‘नैमिषारण्य’ के पास प्रस्तावित वेंडिंग जोन की संभावनाएं देखी गईं।एकाना स्टेडियम के पास वेंडिंग जोन के लिए कई जगहों का निरीक्षण किया गया, जिनमें प्लासियो मॉल के आसपास का क्षेत्र भी शामिल रहा। चक गंजरिया एचसीएल के पास वेंडिंग जोन हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित किया गया। इसके साथ ही दयाल पैराडाइज चौराहा और जनेश्वर मिश्र पार्क के आसपास वेंडिंग जोन स्थापित करने पर भी विचार हुआ।नगर आयुक्त का निरीक्षण यहीं नहीं रुका। उन्होंने सिंगापुर मॉल के पीछे सब्जी मंडी और सिनेपोलिस मॉल के पास वेंडिंग जोन बनाने के लिए भी स्थलों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह को निर्देश दिए कि चिन्हित मॉडल वेंडिंग जोन वाली जगहों के टेंडर जल्द से जल्द जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि वेंडरों और नागरिकों दोनों को जल्द लाभ मिल सके।नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इन वेंडिंग जोनों में पथ-प्रकाश, पेयजल, कूड़ा निस्तारण और यातायात व्यवस्था जैसी सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित ठेला-फेरी से जहां यातायात बाधित होता है, वहीं स्वच्छता पर भी असर पड़ता है, इसलिए वेंडिंग जोनों के विकसित होने से शहर में स्वच्छता, यातायात और सौंदर्यकृतीनों में सुधार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!