Uncategorized

भाजपा विधायक कार्यालय का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह ने किया उद्घाटन

✍️ विनय यादव

लखनऊ/मोहनलालगंज में भाजपा विधायक कार्यालय का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर और रुद्राभिषेक करके कार्यालय का शुभारंभ किया।

नीरज सिंह के मोहनलालगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कस्बा चौकी पर ढोल-नगाड़ों की धुन और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की। सुधांशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा विधायक अमरेश रावत भी मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, राजेश सिंह और योगेंद्र सिंह भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भरा हुआ था। सभी उपस्थित लोगों ने नए कार्यालय के खुलने पर खुशी जताई। नए कार्यालय से क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!