राज्यपाल की टीम द्वारा साइकिल रैली के साथ ” एक पेड़ मां के नाम ” कार्यक्रम शिवलर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया –
✍️शिव कुमार मिश्रा

लखनऊ , विकास खंड गोसाईं गंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवलर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में राज्यपाल की टीम द्वारा
साइकिल रैली के साथ
” एक पेड़ मां के नाम “कार्यक्रम ग्राम पंचायत शिवलर के सौजन्य से
आयोजित किया गया जिसमें वन विभाग से पौधे लाये गये थे सबसे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ राम प्रवेश ने मुख्य अतिथि आभास सेजल को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया इसी प्रकार राज्यपाल उत्तर प्रदेश के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया उसके बाद मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा -अर्चना की इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने मां सरस्वती जी की पूजा -अर्चना की तत्पश्चात विद्यालय की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया उसके बाद पर्यावरण पर नाटक एवं
लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया जोकि काफी सुंदर और आकर्षक था उसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी बच्चियों से “मां के नाम एक पेड़ ” लगाने के लिए कहा तो सभी ने हां कहकर मुख्य अतिथि के पीछे चल पड़ी और समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी ” मां के नाम एक पेड़ ” लगाने के लिए बड़ी ही उत्सुकता के साथ पौधे रोपित करने
लगे उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डेन पूजा तिवारी, शिक्षिका अर्चना पांडेय व अन्य शिक्षिकाएं मौजूद थीं कार्यक्रम का संचालन शशि शुक्ला ने किया उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया तथा बच्चियों से स्मार्ट बोर्ड पर चर्चा की एवं उत्तम स्वच्छता सफाई हेतु निर्देश दिए उपरोक्त कार्यक्रम में बी.एस.ए.लखनऊ ,एस.डी.एम.मोहनलाल गंज,बी.डी.ओ.गोसाईं गंज राजेश बहादुर सिंह,बी.ई.ओ.गोसाईं गंज राम राज,उप क्षेत्रीय वन अधिकारी चंदन,खंड शिक्षा अधिकारी गोसाईं गंज तथा मोहनलाल गंज ,ग्राम विकास अधिकारी रवि कांत पांडेय , ग्राम प्रधान शिवलर राजा रावत ,वन दरोगा रेंजर सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं विद्यालय की समस्त बच्चियां उपस्थित रहीं उपरोक्त कार्यक्रम में शासन व पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा योगदान रहा।
