Uncategorized

मोहनलालगंज पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान ,खुले में शराब पीने वालों दी गई सख्त हिदायत

✍️मो. इमरान

लखनऊ/मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी चौराहे पर बुधवार देर शाम पुलिस ने बढ़ते अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी दिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर एस.आई राहुल पासवान ने किया।इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई, जिसमें ट्रिपल लोडिंग, हेलमेट की अनुपस्थिति,सीट बेल्टऔर अन्य यातायात नियमों की अनदेखी पर विशेष ध्यान दिया गया।अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, जिनको पहली बार हिदायत देकर छोड़ा गया।
वहीं इस दौरान सर्राफा की दुकानों, एटीएम व शराब ठेकों व आसपास भी संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की गई और खुले सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को सख्त हिदायत दी गई।
उप-निरीक्षक राहुल पासवान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और अपराधों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।
उन्होंने कहा, यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह चालक और अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।” इस अभियान में कांस्टेबल अमरजीत यादव व नितिन शर्मा व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, जिन्होंने जांच प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग किया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाना स्वागत योग्य कदम है, क्योंकि यह सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!