टॉप न्यूज़

भाजपा विधायक ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के गुणों की तुलना राम और कृष्ण से की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक परिणय फुके ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का चरित्र भगवान राम जैसा और बुद्धि भगवान कृष्ण जैसी है।फुके ने विधान परिषद में कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र को विकास की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और इसे शीर्ष राज्य बनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके भजन गाते हैं क्योंकि वह हमारे लिए भगवान के समान हैं। मुझे नहीं पता कि देवेंद्र फडणवीस भगवान हैं या नहीं, लेकिन वह एक ईश्वरीय व्यक्ति हैं।’’फुके ने कहा, ‘‘उनका (फडणवीस का) भगवान श्री राम जैसा चरित्र, कृष्ण जैसी बुद्धि, महादेव जैसी सहनशीलता एवं विष को पचाने की क्षमता, सूर्य जैसा तेज और चंद्रमा जैसा शांत स्वभाव है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता फडणवीस की प्रशंसा करते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!