दिल्ली NCR

दिल्ली से पटना होते हुए हावड़ा तक के लिए चलेगी बुलेट ट्रेन

दिल्ली से हावड़ा पहुंचने के लिए इस ट्रेन के लिए 9 स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला स्टेशन दिल्ली होगा। दिल्ली से निकलने के बाद ट्रेन सीधा आगरा कैंट पहुंचेगी। आगरा कैंट के बाद कानपुर सेंट्रल, फिर अयोध्या से लखनऊ होते हुए यह बुलेट ट्रेन वाराणसी पहुंच जाएगी। वाराणसी से चलने के बाद यह सीधा पटना रुकेगी और पटना से आसनसोल और आखिरी स्टॉपेज पश्चिम बंगाल का हवाड़ा होगा।
बिहार में दिल्ली-हवड़ा बुलेट ट्रेन का सर्वे पूरा हो गया है। इस सर्वे की रिपोर्ट को रेलवे मंत्रालय को सौंप दिया गया है। इसका निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में दिल्ली से वाराणसी तक किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में वाराणसी से लेकर हवड़ा तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए कुल 5 लाख करोड़ रुपए का खर्च आएगा। दिल्ली से हवाड़ा के बीच 1669 किलोमीटर का सफर तय करने में इस बुलेट ट्रेन को कुल साढ़े 6 घंटे लगेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से पटना पहुंचने के लिए 1078 किलोमीटर का सफर महज चार घंटों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पटना से हावड़ा का 578 किलोमीटर का सफर मात्र दो घंटे में पूरा कर लेगी।यह ट्रेन दिल्ली से निकलने के बाद उत्तर प्रदेश के 5 स्टेशनों पर, बिहार के एक स्टेशन और पश्चिम बंगाल के दो स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के लिए पटना में 60 किलोमीटर का एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!