एच.के. इंफ्राविजन प्लाटिंग कंपनी का ज्वाइंट डायरेक्टर को मोहनलालगंज पुलिस ने बलिया से किया गिरफ्तार
✍️आर.एस.तिवारी
लखनऊ।मोहनलालगंज पुलिस ने प्लाटिंग के नाम पर सैनिको समेत भोले भाले लोगो को जाल में फंसाकर करोड़ो की ठगी करने वाली एच के इंफ्राविजन प्लाटिंग कम्पनी के ज्वाइंट डायरेक्टर को गुरूवार को बलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।मोहनलालगंज कस्बे में कान्हा उपवन वैली के नाम से प्लाटिंग कर जालसाज दो भाईयो विनोद उपाध्याय व प्रमोद उपाध्याय ने सैकड़ो सैनिको समेत भोले भाले लोगो को लालच देकर प्लाट बेचे थे,लेकिन सालो बीत जाने के बाद भी प्लाटो पर कब्जा नही दिया था।जिसके बाद 19ग्राहको ने मोहनलालगंज कोतवाली में जालसाज भाईयो समेत कम्पनी के प्वाइंट डायरेक्टरो के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने 25 दिन पहले धोखाधड़ी के एक आरोपी डायरेक्टर प्रमोद उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया गुरूवार को प्लाटिंग कम्पनी के ज्वाइंट डायरेक्टर मदनराम निवासी राजा गांव खरौनी थाना बासडीह जनपद बलिया को प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त निरीक्षक राम बाबू सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह,उपनिरीक्षक साजिद अली ने पुलिस टीम ने उसके गांव से गिरफ्तार किया।
पूँछ-तांछ में मदनराम ने बताया प्रमोद उपाध्याय व विनोद उपाध्याय उसके गांव के ही रहने वाले है और परिचित थे, दोनो ने एचके इंफ्राविजन के नाम से कम्पनी बनाई थी और उसे भी ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर कम्पनी में ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया था।जिसके बाद सेना व अर्द्धसैनिक बलो के जवानो को फंसाकर उन्हे नक्शे पर प्लाट बेचे जाते थे,जिससे अर्जित रकम को तीनो मिलकर बांट लेते थे।पुलिस सरगर्मी से फरार कम्पनी के डायरेक्टर विनोद उपाध्याय की तलाश कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया अपराध से अर्जित धन से प्लाटिंग कम्पनी के डायरेक्टरो व ज्वाइंट डायरेक्टर द्वारा खरीदी गयी इनोवा केस्ट्रा,टाटा सफारी,स्विफ्ट डिजायर,बोलेरो को बरामद करने के साथ ही अभियुक्तगणो के 19 खाते फ्रीज कराये गये जिसमें 15 लाख रूपये फ्रीज हुआ है।


