E-Paper

विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर नशे के खिलाफ पद यात्रा निकाली गई –

✍️शिवकुमार मिश्रा

लखनऊ/ गोसाईं गंज दिनांक -26 जून 2025 दिन -गुरुवार को सायं: 5 बजे विकास खंड गोसाईं गंज, लखनऊ से नशा मुक्त समाज आंदोलन ” अभियान कौशल का ” राम दीन रावत की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में ” एक युद्ध नशे के विरुद्ध ” पद यात्रा विकास खंड गोसाईं गंज, लखनऊ से बीच बाजार से होती हुई माता चतुर्भुजी जी के मंदिर तक जाकर समाप्त होगी यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त किसी भी प्रकार के नशे की आदत को जड़ से समाप्त करना है और नशे के आदी युवकों को ” नशा
मुक्ति केंद्र ” पर ले जाकर उन्हें नशे की आदत को जड़ से समाप्त करने में मदद करना है जिससे समाज में व्याप्त अभिशाप को जड़ से समाप्त किया जा सके वर्तमान समाज में आज की नई पीढ़ी किसी न किसी तरह के नशे में लिप्त होती जा रही है
जिससे समाज में नई पीढ़ी के लोग कम उम्र में ही बीमारी का शिकार हो कर अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं और उनका परिवार असहनीय कठिनाइयों को उठा रहा है उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ओं ने भाग लिया वर्तमान समाज की दयनीय स्थिति को देखते हुए मैं शिव कुमार मिश्रा व्यूरो चीफ़ लखनऊ ज़ोन समाचार इंडिया ए टू जेड से समाज के हर नव युवक से निवेदन करता हूं कि – अपने जीवन को सुरक्षित रखने के साथ -साथ अपने परिवार की खुशहाली के लिए
” एक युद्ध नशे के विरुद्ध ” के आंदोलन में शामिल होकर समाज और देश को खुशहाल बनाने में सहयोग प्रदान करें इसी के साथ मैं पद यात्रा में उपस्थित सभी भाई-बहनों का आभार व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!