दिल्ली NCRदेशराज्य

खरगे ने थरूर पर साधा निशाना, बोले, कुछ लोगों के लिए मोदी पहले है

नयी दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा किए जाने पर पार्टी के भीतर मचा बवाल बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज थरूर पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा, हमारे लिए देश पहले है, लेकिन कुछ लोगों के लिए मोदी पहले है।ष् कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से थरूर पर यह अब तक का सबसे कड़ा तंज माना जा रहा है। इससे पहले भी थरूर के कई पार्टी सहयोगी पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनकी टिप्पणियों को लेकर उन पर कटाक्ष कर चुके हैं। खरगे की यह टिप्पणी शशि थरूर के एक लेख को लेकर आई है। इस लेख में थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद दुनिया में भारत की बढ़ती ताकत का जिक्र किया था। द हिंदू अखबार में प्रकाशित इस लेख में उन्होंने लिखा था कि प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा, गतिशीलता और बातचीत करने की इच्छा वैश्विक मंच पर भारत के लिए प्रमुख संपत्ति बनी हुई है, लेकिन इसे और अधिक समर्थन की आवश्यकता है। उनकी इन टिप्पणियों ने कांग्रेस पार्टी को नाराज कर दिया है। इससे कांग्रेस नेतृत्व और पूर्व राजनयिक थरूर के बीच की खाई और गहरी हो गई है। जहाँ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है, वहीं थरूर अपनी ही पार्टी की आवाज को चुनौती देते दिख रहे हैं।
मॉस्को में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने स्पष्ट किया कि उनका लेख बीजेपी में शामिल होने का संकेत नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, हित और भारत के लिए खड़े होने का बयान है। कांग्रेस ने कल ही थरूर की इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लिया था। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मीडिया से कहा, यह उनकी अपनी राय हो सकती है, यह कांग्रेस पार्टी की राय नहीं है. यह कांग्रेस का विचार नहीं हैं, क्योंकि हमने अपने विचार सबूतों और प्रमाणों के साथ पेश किए हैं। आज मल्लिकार्जुन खरगे ने शशि थरूर की अंग्रेजी की प्रशंसा करते हुए व्यंगात्मक लहजे में कहा, मैं अंग्रेजी ठीक से नहीं पढ़ सकता। उनकी भाषा बहुत अच्छी है, इसलिए हमने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। कांग्रेस प्रमुख ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए अपनी बात आगे बढ़ाई, जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा, पहलगाम हमले के बाद, पूरा विपक्ष सेना के साथ खड़ा है। हमने कहा कि देश पहले आता है, पार्टी बाद में. कुछ लोगों को लगता है कि श्मोदी पहले, देश बाद में. हम क्या कर सकते हैं? खरगे का यह बयान सीधे तौर पर थरूर के मोदी की तारीफ करने पर कटाक्ष था, जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय हितों से ऊपर व्यक्ति विशेष को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!