यूपी

आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपाइयों ने मनाया काला दिवस

उरई/जालौन । 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने इसे “काला दिवस” के रूप में मनाया। इस अवसर पर जायसवाल क्लासिक में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लोकतंत्र की रक्षा में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह चौहान ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय करार दिया। उन्होंने कहा कि ष्कांग्रेस सरकार ने न सिर्फ प्रेस की आजादी छीनी, बल्कि बिना अपराध हजारों देशभक्तों को जेल में ठूंस दिया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने कहा आपातकाल लोकतंत्र पर अब तक का सबसे बड़ा हमला था। आज हम उन जांबाज सेनानियों का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने उस दौर में आवाज बुलंद की और देश को तानाशाही से बचाया। कार्यक्रम में अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंटकर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कई सेनानी उस समय की यातनाएं याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि किस तरह सरकार विरोध में बोलने पर उन्हें हफ्तों-हफ्तों तक जेल में अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ इतिहास को याद करने का मौका नहीं, बल्कि युवाओं को लोकतंत्र की अहमियत बताने का प्रयास है। नेताओं ने कहा कि हम सभी को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सजग नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। यह अधिकार हमें संघर्ष और बलिदान से मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!