Uncategorized

चार बकरियां चोरी,सीसीटीवी में कैद हुए कार सवार चोर

 

✍️आर.एस.तिवारी

लखनऊ/मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ललूमर मजरा सुलसामऊ में रविवार की रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। मजदूरी और बकरी पालन से जीविका चलाने वाले विकास कुमार और रामफेर की चार बकरियां चोर चुरा ले गए।

रात करीब 12 बजे मारुति सुजुकी कार (UP-32 TN 8219) से तीन-चार अज्ञात चोर आए। उन्होंने दरवाजे पर बंधी बकरियों को खूंटे से खोलकर अपनी गाड़ी में भर लिया। विकास कुमार जब रात में पेशाब के लिए उठे, तो उन्होंने देखा कि बकरियां गायब थीं और खूंटे पर कटी हुई रस्सियां बंधी थीं।

विकास के चिल्लाने पर गांव के लोग जागे। रामफेर ने भी जब जांच की तो उनकी एक बकरी भी गायब थी। दोनों पीड़ित तुरंत सिसेंडी पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सुबह 10 बजे आने को कहा। पीड़ितों के घरों के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!