Uncategorized

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पतंजलि समिति द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया –

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पतंजलि समिति द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया -

✍️सुशील कुमार विश्वकर्मा

लखनऊ, गंगा गंज मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक – 21 जून 2025 दिन – शनिवार को पतंजलि समिति द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसके मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ( सलाहकार ) मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रहे नागेश कुमार अध्यक्ष द्वारा फूलों का गुलदस्ता एवं प्रभु का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात सर्व प्रथम पतंजलि योग पीठ द्वारा विश्व कल्याण के लिए हवन किया गया तत्पश्चात योग गुरू द्वारा योगाभ्यास शुरू किया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में क्षेत्र के आस पास के विद्यालयों के छात्र – छात्राएं एवं शिक्षक – शिक्षिकाएं पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में ” योगा फाॅर वन अर्थ, वन हेल्थ ” में पधार कर कार्यक्रम की शोभा को गौरवान्वित किया कार्यक्रम में नागेश कुमार अध्यक्ष ( पतंजलि योग समिति ) गंगा गंज , अनिल कुमार वर्मा ( संयोजक ), प्रवीण सिंह ( वरिष्ठ भाजपा नेता), शारदा प्रसाद वर्मा, पंकज नयन पटेल ( मंडल अध्यक्ष अमेठी ), बैजनाथ रावत अध्यक्ष ( अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ), विजय मौर्या ( जिला अध्यक्ष भाजपा लखनऊ ), विनय वर्मा ( डिम्पल ) अध्यक्ष ब्लाॅक प्रमुख संघ , लखनऊ , व पीयूष कान्त , अनिल कुमार ( बउवा ) सहित भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पधार कर शोभा बढ़ाई उपरोक्त कार्यक्रम में सूक्ष्म जलपान की कई तरह की व्यवस्था थी सभी लोगों ने जलपान करने के बाद ही कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान किया उपरोक्त कार्यक्रम में शासन एवं पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा जिससे किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई मैं सुशील कुमार विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ लखनऊ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!