Uncategorized

नोएडा में 24 नए कोरोना के मरीज460 में 343 मरीज हुए ठीक

नोएडा़ :स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 21 नए मरीजों की पुष्टि की। सभी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। अब कुल मरीजों की संख्या 460 हो गई है। एक महीने में 343 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी भी 117 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें से दो अस्पताल में भर्ती हैं। जिला निगरानी अधिकारी डॉ. टीकम सिंह ने बताया कि सभी मरीज की हालत स्थिर है। कोई भी गंभीर नहीं है। अस्पताल में भर्ती समेत अन्य मरीजों से रोजाना उनकी हालत को लेकर बातचीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी में कोरोना संक्रमण के सामान्य लक्षण हैं। अस्पताल प्रबंधन को भी ऐसे मरीजों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। इलाज और सावधानी बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल में निशुल्क जांच की सुविधा है। साथ ही, मरीजों में सामान्य लक्षण दिख रहे हैं। जो एक हफ्ते में खत्म हो जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि पर जिला अस्पताल में इलाज की सुविधा है। यहां अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वहीं पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वहीं निजी अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!