बच्चों के साथ दिल्ली पहुंचीं करिश्मा कपूर, पूर्व पति की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं – समायरा और कियान की आंखों में झलका ग़म

मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून 2025 को लंदन में अचानक निधन हो गया। वह पोलो खेलते समय मधुमक्खी के डंक के कारण हार्ट अटैक का शिकार हो गए। यह हादसा इतना गंभीर था कि उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।उनकी असामयिक मृत्यु ने उनके परिवार, दोस्तों और जानने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब निधन के 7 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार 19 जून 2025 को नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस दुखद मौके पर उनकी एक्स पत्नी करिश्मा कपूर भी अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली रवाना हो गई हैं।करिश्मा कपूर को अपने बच्चों कियान और समायरा के साथ बाहर निकलते हुए देखा गया। तीनों ने सफेद कपड़े पहन रखे थे जो शोक व्यक्त करने की परंपरा को दर्शाता है। करिश्मा ने काले सनग्लासेस पहने हुए थे और बेहद शांत व गंभीर दिखीं।18 जून 2025 को संजय कपूर के परिवार ने एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर सभी को उनके अंतिम संस्कार की जानकारी दी। प्रेस नोट में बताया गया कि अंतिम संस्कार 19 जून 2025 को लोदी रोड क्रेमेशन ग्राउंड, नई दिल्ली में किया जाएगा। इसके अलावा, परिवार ने यह भी शेयर किया कि 22 जून 2025 को शाम 4 बजे से 5 बजे तक एक प्रार्थना सभा का आयोजन ताज पैलेस होटल में किया जाएगा।

