Uncategorized

गोविंदा की बीवी ने उज्जैन में किए कालभैरव के दर्शन,सुनीता अहूजा को यूं पूजा करते देख भड़के यूजर्स, पूछा- पुजारी ने कितने पैसे लिए हैं

एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बहुत ही धार्मिक हैं। वह पूजा-पाठ के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। उन्होंने कई इंटरव्यूज में बताया है कि उन्हें जाप से लेकर घर में पूजा-अर्चना करने में तीन-चार घंटे आराम से लग जाते हैं। हाल ही में सुनीता अहूजा कालभैरव के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। दरअसल, सुनीता आहूजा सिर पर पल्लू लिए और आल्थी-पाल्थी मारकर बैठी नजर आ रही हैं। वह हाथ जोड़े हुए भक्ती में लीन दिख रही हैं। वह प्रतिमा के एकदम पास बैठकर हाथ जोड़कर मनन कर रही हैं। इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन आया है और उन्होंने सवाल उठाए हैं लेकिन मीलों लंबी लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को सिर्फ एकाध सेकेंड ही उनके आगे खड़े होने की इजाजत होती है। अब सुनीता आहूजा के इस वीडियो को देख लोगों ने इसी पर एतराज जताया है। एक यूजर ने लिखा, सब 3 घंटे लाइन में खड़े रहो और भगवान के करीब जाते ही 3 सेकेंड में ही धक्का देकर बाहर… और इन भाग्यवान के नसीब देखिए वहां बैठकर कितने अच्छे से पूजा कर रही हैं। क्योंकि गोविंदा की पत्नी हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसे दर्शन तो सिर्फ सेलेब्स को ही मिलते हैं। आम आदमी को हकाला जाता है जल्दी, जल्दी। ऐसा सुकूनभरा दर्शन कभी नसीब नहीं होता। एक यूजर ने लिखा, हम वीआईपी पास लेकर भी ऐसी पूजा नहीं कर पाते हैं। और ये लोग इतने अच्छे से कैसे सामने एकदम छूकरके कर लेते हैं। एक ने तो लिखा, पुजारी जी ने कितना पैसा खाया है, ऐसे सुकून से पूजा कराने के नाम पर। बता दें कि उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद कालभारव के दर्शन की मान्यता है। कहा जाता है कि इनके दर्शन के बिना महादेव के दर्शन पूरे नहीं होते। इतना ही नहीं प्रसाद के रूप में यहां शराब की बोतलें चढ़ाई जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!