Uncategorized

दिल्ली में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक दिन में तीन मौतों से मचा हड़कंप, अबतक कुल 11 लोगों ने गंवाई जान

देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। दिल्ली में कोरोना की मौजूदा लहर में पहली बार एक ही दिन में तीन लोगों की दुखद मौत हुई है। इसी के साथ दिल्ली में इस नई लहर में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल-

जिन तीन लोगों की हाल ही में मौत हुई है, उनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

  • एक 57 वर्षीय महिला थीं, जो मधुमेह और फेफड़ों की समस्या से जूझ रही थीं।
  • एक 57 वर्षीय पुरुष थे, जिन्हें मधुमेह और फेफड़ों की समस्या थी।
  • वहीं, तीसरी मृतक 83 वर्षीय महिला थीं, जिन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप और फेफड़ों की समस्या थी।इन मौतों के बावजूद, दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में पिछले तीन दिनों से गिरावट देखी गई है। शनिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 672 रह गई। खुशी की बात यह है कि शनिवार को कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 212 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक कोरोना के कुल 1960 मरीज सामने आए हैं, जिनमें से 11 मरीजों की मौत हो गई है। देश में कोरोना के कुल मामलों में दिल्ली दूसरे नंबर पर है।

    कितना खतरनाक है नया कोरोना स्ट्रेन?

    नए वैरिएंट्स आमतौर पर पहले के मुकाबले तेजी से फैलते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे उतने ही घातक भी हों। कुछ विशेष वर्ग के लोगों के लिए ये अभी भी जोखिम भरे हो सकते हैं। इनमें बुजुर्ग व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और वे लोग शामिल हैं जिन्हें पहले से कोई गंभीर बीमारी है। नए स्ट्रेन से हल्के लक्षणों से शुरुआत हो सकती है, लेकिन कुछ मामलों में यह गंभीर सांस की दिक्कत तक जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!